Prayagraj News : कालिंदीपुरम में रेलवे फ्लाईओवर का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
डिप्टी सीएम ने कहा कि कभी शहर पश्चिमी विधानसभा के क्षेत्र में गुंडों का राज हुआ करता था आज भाजपा सरकार में सारे के सारे गुंडे जेल में है और शहर पश्चिमी में विकास की धारा बह रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए सारे सपा बसपा और कांग्रेस के लोग मोदी से लड़ रहे हैं और मोदी और योगी सरकार जनता के लिए और जनता के हितों के लिए लड़ रही है। आगामी विधानसभा के चुनाव में 100 में 60 हमारा है बाकी में बटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है, क्योंकि मोदी जनता के दिल में है और मोदी के दिल में जनता जनार्दन है।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में चल रहे विकास कार्यों को लेकर उपस्थित लोगों को अब तक की जानकारियां दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता, लाल बहादुर, विक्रमाजीत मौर्य, अजय कुमार भारती, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी एवं क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Prayagraj News : कालिंदीपुरम में रेलवे फ्लाईओवर का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
इस फ्लाईओवर और आरओबी के लिए 284.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इस आरओबी के निर्माण से न सिर्फ जीटी रोड से एयरपोर्ट तक का रास्ता सुगम होगा, बल्कि कौशांबी के बौद्ध तीर्थस्थली तक की राह आसान हो जाएगी। करीब 1500 मीटर लंबे सूबेदारगंज आरओबी की आधारशिला रखने के लिए सेतु निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जीटी रोड पर महिला ग्राम के पास से शुरू होकरकालिंदीपुरम तक यह आरओबी जाएगा। प्रयागराज मंडल का यह सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा। जीटी रोड किनारे सेना की जमीन से शुरू होकर सूबेदारगंज स्टेशन के निकट बने रेलवे के ट्रेनिंग सेंटर और उससे लगे बारात घर के ऊपर से गुजरते हुए यह आरओबी कालिंदीपुरम रोड में मिलेगा।
सूबेदारगंज आरओबी से पहले जीटी रोड पर 700 मीटर का डबल लेन फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर को सूबेदारगंज ब्रिज से लिंक किया जाएगा। इस फ्लाईओवर से लोग अब बिना कहीं रुके आरओबी से होकर एयरपोर्ट या कालिंदीपुरम की ओर जा सकेंगे। कालिंदीपुरम के जादूगर मार्केट में इस आरओबी की आधारशिला रखी गई।