दारागंज में रहने वाले राजेश पटेल मूल रूप से जौनपुर के ऊंचगांव दद्दान गांव निवासी हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी नौ वर्षीय शिल्पा कक्षा चार में पढ़ती है। वह 23 जून की शाम चार बजे के करीब खेलने निकली और फिर लापता हो गई।
दारागंज के कच्ची सड़क से लापता नौ साल की बच्ची का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। पहले परिजनों ने बच्ची के लापता होने की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। लड़की लापता नहीं हुई है बल्कि उसका अपहरण किया गया है। एक व्यक्ति लड़की का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
दारागंज में रहने वाले राजेश पटेल मूल रूप से जौनपुर के ऊंचगांव दद्दान गांव निवासी हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी नौ वर्षीय शिल्पा कक्षा चार में पढ़ती है। वह 23 जून की शाम चार बजे के करीब खेलने निकली और फिर लापता हो गई। शाम छह बजे दारागंज थाने में सूचना दी गई और अगले दिन रात 11 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस खोजबीन में जुटी रही। दारागंज से लेकर शहर के अलग-अलग कोनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर भी जाकर खोजबीन की गई। इसी दौरान नैनी रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्ची लापता नहीं हुई बल्कि उसे अगवा किया गया।