फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: संक्रमण का खतरा बढ़ा, आठ नए पॉजिटिव, एक की मौत

Sun, 11 Jul 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 12 लोग होम आइसोलेशन में हुए स्वस्थ, 5180 की कोरोना जांच
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को लॉकडाउन के कारण कम लोगों की कोरोना जांच हुई पर संक्रमितों की संख्या खौफ बढ़ाने वाली है। जिले में 5180 लोगों की जांच की गई। आठ नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। 24 घंटे में 12 लोगों ने कोरोना को मात दी। सभी ने होम आइसोलेशन पूरा किया। दुखद और चिंता बढ़ाने वाली बात रही कि जुलाई महीने में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से जांन गंवाने वालों की संख्या 1063 हो गई है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुतबिक जांच केंद्रों पर कम लोग पहुंचे। फिर भी आंकड़ा पांच हजार के पार रहा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर जांच टीमें सक्रिय रहीं। यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जिन आठ लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके संपर्कियों की सोमवार को आरआरटी टीमें कोविड जांच करेंगी।

एलथ्री कोविड अस्पताल के सह नोडल डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक एक 55 वर्षीय संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हुई है। कोरोना के साथ वह सीओपीडी से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि रविवार को एक मरीज को सांस लेने की दिक्कत की शिकायत पर भर्ती किया गया है। अब कोरोना वार्ड आठ में दस मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


दो गज दूरी, मास्क जरूरी नहीं तो बढ़ेगा खतरा
शहर ही नहीं गांवों में भी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के एहतियातों का पालन करने में कोताही कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक कोरोना संक्रमण प्रसार कम हुआ है, समाप्त नहीं, इसलिए दो गज दूरी, मास्क जरूरी है। भीड़ से बचना होगा। घर से बाहर आपस में दूरी  बनाए रखनी होगी। उन्होंने बताया कि लोगों की जागरूकता से ही कोरोना पर काबू किया जा सका है। हमें सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें