फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरोसर्जन से मोबाइल छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सिविल लाइंस में हुई थी घटना, एक बदमाश फरार
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में न्यूरोसर्जन डॉ. प्रकाश खेतान से मोबाइल छीनने के दो आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. खेतान से 29 जून को बदमाशों ने तब मोबाइल छीन लिया था जब वह साइकिलिंग कर रहे थे। सिविल लाइंस में टीबी सप्रू रोड पर रस्तोगी क्लीनिक के पास रात 9.30 बजे के करीब यह घटना हुई थी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी तो बदमाशों की स्कूटी का नंबर मिला, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में राज केशरवानी और आमिर खां निवासी धूमनगंज शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त स्कूटी आमिर के पिता की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों न बताया है कि घटना में उनका कृष्णा नाम का साथी भी शामिल था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें