फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में आज कोरोना के 188 नए मामले सामने आए, दो संक्रमितों की मौत

Fri, 31 Jul 2020 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना ने एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को थोड़ी राहत दी लेकिन शुक्रवार को भी यह दोहरे शतक को छूने को बेकाबू रहा। शुक्रवार को 188 लोग पॉजिटिव आए। जबकि शहर के दो लोगाें की मौत हो गई। इसमें से एक राजापुर का था दूसरा सिविल लाइंस का निवासी था। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बृहस्पतिवार के मुकाबले नए केसों की संख्या में 51 की कमी रही। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के 188 नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 2428 हो गई है। इसमें से 1136 को घर भेज दिया गया जबकि 1240 एक्टिव हैं। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि एक्टिव केसों की संख्या छुट्टी पाने वालों से अधिक हो गई। शुक्रवार को 86 लोगों की छुट्टी भी कर दी गई। सबसे अधिक छुट्टी कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर से हुई। यहां से कुल 57 लोगों की छुट्टी की गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रेलवे सेंटर से दो, बेली से पांच, कोटवा-बनी से चार और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से चार लोगों को घर भेजा गया। जबकि 537 लोग होम आईसोलेशन में हैं। कोटवां-बनी में 58 संक्रमित, रेलवे कोविड केयर सेंटर में 21, कालिंदीपुरम में 107, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 13, बेली में 57, एसआरएन चिकित्सालय में प्रयागराज के 84 संक्रमित भर्ती हैं। एसआरएन चिकित्सालय में 26 मरीज दूसरे जिलों के भी भर्ती हैं। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 10 संदिग्धों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा भर्ती लोगों में कई लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर रखा गया है। उधर, सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 2927 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 1872 के स्वाब सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक को हुआ निमोनिया दूसरे को गुर्दे में थी इंफेक्शन

कोरोना से मरने वालों में एक को निमोनिया हो गया था जबकि दूसरे को गुर्दे में परेशानी थी। डायलिसिस हो रही थी। सिविल लाइंस के बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर संदिग्ध हाल में भर्ती किया गया था। उनकी 25 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन निमोनिया होने के चलते उनके फेफड़े जवाब दे गए।

लिहाजा, शुक्रवार की दोपहर तीन बजे उनकी मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति राजापुर का था। हालांकि उसकी उम्र 45 वर्ष ही थी। डॉ0 सुजीत कुमार के मुताबिक इस व्यक्ति के गुर्दे खराब थे और वह डायलिसिस पर था। राजापुर के व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह मौत हुई है। 

दोनों मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या 59 पहुंच गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा 52 का है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में ब्राडडेड से मरने वालों और यहां से जाकर लखनउ में उपचार कराने वालों के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं। जिससे यह संख्या कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें