फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: ईसीसी के शिक्षक समेत 145 नए पॉजिटिव, 148 हुए संक्रमण मुक्त

Thu, 22 Oct 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कुल कोविड जांच के करीब तीन फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 24 घंटे में 4980 लोगों के नमूने लिए गए, जिनमें 145 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि संक्रमण को 148 लोगों ने मात दी। एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जांच का दायरा बढ़ा है और इसके अनुपात में मरीजों की संख्या कम ही हुई है। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोविड जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। करीब पांच हजार लोगों की रोज कोविड जांच की जा रही है। बताया कि बुधवार को 145 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं कोरोना को मात देने वाले 148 लोगों में 20 को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 128 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। 

Zycov-D Corona Vaccine - फोटो : Twitter@RT
नोडल अधिकारी के मुताबिक नए संक्रमितों में ईसीसी के एक शिक्षक, बैंक अफसर, स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूची में आरईएस के एक जेई, तीन अधिवक्ता, आईटीआई नैनी के मैनेजर, बेली अस्पताल के डेटा इंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। वहीं एसबीआई सिविल लाइंस शाखा का लिपिक, पुलिस लाइन में तैनात एक एसआई, प्राइमरी स्कूल की एक सहायक अध्यापिका, एसबीआई में वरिष्ठ अधिकारी, एक आशा, एक हेल्थ आफीसर, बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर तथा इंडियन बैंक के रिकवरी एजेंट की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन

prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब तक 22773 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को हुई एक संक्रमित की मौत सहित कुल 298 लोगों की जान गई। वहीं 20932 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 5267 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया। 15665 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। वहीं, दो दिन पहले रेलवे सीपीआरओ के संक्रमित होने की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि सीपीआरओ नहीं, उनके कार्यालय का एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें