फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: दो न्यायिक अधिकारियों समेत 109 कोविड पॉजिटिव, मौत नहीं

Tue, 03 Nov 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़त-घटत जारी है। दो दिन बाद सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार रहा। 24 घंटे में दो न्यायिक अधिकारियों के साथ 109 नए कोरोना पाजिटिव मिले। 77 लोगों ने कोरोना को मात दी। कई दिन बाद पहला मौका रहा जब ठीक होने वालों से संक्रमितों की संख्या ज्यादा रही। हालांकि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में सोमवार को रिकार्ड 5661 लोगों की कोविड जांच की गई। जिले में अब तक 24127 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तीन दिन बाद संक्रमितों की संख्या सौ पार हुई है। यह जांच का दायरा बढ़ने से हुआ है। राहत की बात यह भी रही कि 24 घंटे में कोरोना से किसी भी संक्रमित की मौत नही हुई। 

कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण - फोटो : iStock
सीएमओ के मुताबिक सोमवार तक 16972 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। वहीं अस्पतालों से 5671 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 24 घंटे में एलथ्री एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती आठ मरीजों को छुट्टी दी गई। अब वहां 65 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि जिले में एक्टिव मामलों में बेहद कमी दर्ज की गई है। अब 109 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ कुल एक्टिव मामले 1164 हैं। 

नोडल अधिकारी कोरोना डा.ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमित मिले लोगों में जिला न्यायालय के दो न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक, एक लिपिक के साथ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करछना सीएचसी के एक कर्मचारी के साथ एसआरएन अस्पताल की एक स्टाफ नर्स, एनटीपीसी मेजा के डिप्टी मैनेजर,सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल और बेसिक स्कूल की एक शिक्षिका भी संक्रमित हुई हैं। 
विज्ञापन

prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

धार्मिक स्थलों पर कोरोना जांच, आज शॉपिंग मॉल की बारी

शासन के निर्देश पर कोरोना जांच के टारगेट अभियान के तहत सोमवार को धार्मिक स्थलों पर एक हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई। मंगलवार को टीमें शॉपिंग माल में काम करने वाले, सुरक्षा कर्मियों के साथ अन्य लोगों की कोविड जांच करेंगी। चौथे दिन तक इस विशेष अभियान के तहत की जा रही कोविड जांच के दौरान जांच का आंकड़ा चार हजार से अधिक हो गया है। राहत की बात है कि अब तक की जांच में एक फीसदी लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं। 

एमबीबीएस छात्र कम पहुंचे, नहीं चलीं कक्षाएं

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस छात्रों की कम संख्या के कारण कक्षाओं को शुरू करने के नाम पर खानापूरी की गई। शासन के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने कक्षाएं चलाने की पूरी तैयारी की थी। जो छात्र-छात्राएं पहुंचीं, उनसे विषय संबंधित बातें शिक्षकों ने कीं और नियमित कक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शामिल होने को कहा। दूर-दूर से आए मेडिकल छात्रों ने बताया कि कोविड संक्रमण का डर उन्हें भी सता रहा है। माना जा रहा है कि साधन न मिलने या संक्रमण के खौफ से छात्रों की संख्या कम रही। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक कॉलेज प्रशासन एमबीबीएस के पठन पाठन को तैयार है। सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वह उन्हें कॉलेज भेजें। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें