फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: अभिनेत्री कंगना के शहर आने की खबर पर भड़के कांग्रेसी, भाजपाई समर्थन में

Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया जा रहा है कि 25 अगस्त के आसपास कंगना दो दिन के लिए प्रयागराज आएंगी और इंदिरा गांधी से जुड़ी जन्म स्थली, विवाह स्थल, स्कूल और घर को देख सकती हैं। कहा जा रहा है कि वह इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले हाईकोर्ट के दिवंगत जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा के परिवार वालों से मुलाकात कर सकती हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कंगना रनौत के शहर आने की खबर से कांग्रेसी नाराज हैं। चर्चा है कि कंगना इमरजेंसी पर फिल्म बनाने जा रही हैं। इस सिलसिले में वह प्रयागराज आने की तैयारी में हैं। लेकिन, उनके इस आगमन पर अभी से विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि उन्हें प्रयागराज में घुसने नहीं दिया जाएगा। उधर, बीजेपी नेता कंगना के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 25 अगस्त के आसपास कंगना दो दिन के लिए प्रयागराज आएंगी और इंदिरा गांधी से जुड़ी जन्म स्थली, विवाह स्थल, स्कूल और घर को देख सकती हैं। कहा जा रहा है कि वह इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले हाईकोर्ट के दिवंगत जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा के परिवार वालों से मुलाकात कर सकती हैं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़ी एक शिक्षिका के घर भी जा सकती हैं।

इसके बाद वह संगम जाएंगी और फिर काफी हाउस जाने की भी चर्चा है। इधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि प्रयागराज की धरती पर महापुरुषों का अपमान करने वाले  स्वीकार योग्य नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें