फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा पत्र, मांगा यात्रियों का विवरण

Tue, 16 Jun 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
झूंसी के सरायटकी इलाके के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र भेजा है। सीएमओ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से युवक के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की डिटेल मांगी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की सूची मिलने के बाद उसके करीब में बैठने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन कराया जाएगा और उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र भेज दिया गया है। युवक जिस सीट पर बैठा था, उसके आसपास बैठने वाले लोगों का विवरण मांगा गया है। युवक 12 जून को इंडिगो की फ्लाइट से बमरौली आया था। इसके बाद उसे कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया गया था। इसके साथ ही एयरपोर्ट और इंडिगो फ्लाइट को भी सैनिटाइज कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें