फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शहर को मिली एक और रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 25 Nov 2020 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रयाग रेलवे स्टेशन के समीप आईईआरटी और मजार रेल फाटक बंद होने के बाद लगने वाले जाम से हजारों लोगों को अब निजात मिलेगी। प्रदेश सरकार ने मजार रेल फाटक पर रेल ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रदेश कैबिनेट ने 53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस महत्वपूर्ण रेल फाटक पर रेल ओवरब्रिज निर्माण की जानकारी बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने ट्वीट में कहा कि प्रयागराज वासियों को एक और रेल ओवरब्रिज की सौगात मिली है। तेलियरगंज/मजार से बड़ा बघाड़ा, सलोरी रोड को जोड़ने वाले फाटक संख्या 75ए के ऊपर 53 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने की कैबिनेट मंजूरी मिल गई है। इस पुल का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा।

प्रयागराज वालों को इसके लिए बधाई। बता दें कि लंबे समय से आईईआरटी और मजार रेल फाटक पर लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोग आरओबी की मांग कर रहे थे। लोगों की यह मांग अब मान ली गई है। कुंभ के पूर्व ही इसी रेल मार्ग पर एमएनएनआईटी रेल फाटक पर भी एक आरओबी का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रयाग स्टेशन के पहले बक्शी बांध फाटक पर भी आरओबी के लिए भूमि पूजन हो चुका है। 

भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का जताया आभार

डिप्टी सीएम द्वारा आरओबी निर्माण की जानकारी ट्वीट से दिए जाने का भाजपाइयों ने स्वागत किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार जताया। कहा कि इस ओवरब्रिज के माध्यम से प्रयागराज वासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। आभार जताने वालों में  कुंज बिहारी मिश्रा, गिरि बाबा , वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, पार्षद मनोज कुशवाहा, पार्षद किरण  जायसवाल ,विवेक अग्रवाल , शोभिता श्रीवास्तव, मनोज मिश्र आदि रहे।

आरओबी के लिए सेना से भी लेनी होगी जमीन

मजार फाटक पर बनने वाले आरओबी के लिए सेना से भी राज्य सरकार को जमीन लेनी होगी। क्योंकि इस फाटक के दोनों ही ओर सेना की जमीन है। बताया जा रहा है कि आरओबी का निर्माण भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज चौराहे के पास से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें