फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : 15 अगस्त तक निरस्त रहेगी प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस, रेलवे ने बढ़ाया निरस्तीकरण

Mon, 22 Jul 2024 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार-पांच पर चल रहे स्टेशन पुर्नविकास कार्य की वजह से प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 12 जून से चल रहा है। पहले 26 जुलाई तक ही चोपन एक्सप्रेस का निरस्तीकरण था, लेकिन अब इसे 15 अगस्त 24 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन-चोपन एक्सप्रेस का निरस्तीकरण रेलवे ने 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पहले गाड़ी संख्या 13309-13310 का निरस्तीकरण 26 जुलाई तक था। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार-पांच पर चल रहे स्टेशन पुर्नविकास कार्य की वजह से प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 12 जून से चल रहा है। पहले 26 जुलाई तक ही चोपन एक्सप्रेस का निरस्तीकरण था, लेकिन अब इसे 15 अगस्त 24 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे ने इस अवधि में जिन 24 ट्रेनों को प्रयागराज छिवकी शिफ्ट किया है वह फिलहाल छिवकी से ही संचालित होंगी। इन ट्रेनों का संचालन 15 अगस्त तक छिवकी से ही होगा। दूसरी ओर 03333-03334 सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू ट्रेन भी 15 अगस्त तक छिवकी से ही संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन सूूबेदारगंज से प्रयागराज छिवकी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

पुणे के लिए छिवकी के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है। प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन का संचालन दानापुर से पुणे के बीच होगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन में सभी एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच होंगे।

दानापुर से गाड़ी संख्या 01422 का संचालन 23 एवं 27 जुलाई की सुबह 6.30 बजे होगा। आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन रुकते हुए ट्रेन दोपहर 2.05 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेंगी। दो मिनट के ठहराव के बाद मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड रुकते हुए अगले दिन शाम 5.35 बजे पुणे पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01421 पुणे से 25 जुलाई की शाम 7.55 बजे चलकर अगले दिन रात 9.45-9.47 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सुबह 4.30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में 18 कोच एसी इकोनॉमी एवं दो एसएलआर श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें