फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चाइनीज मंझे ने रेता चकबंदी लेखपाल का गला, हालत नाजुक

Wed, 29 Sep 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे, आक्रोशित संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मंझा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की लापरवाही आम शहरियों पर भारी पड़ रही है लेकिन अफसरों की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है। शहर के लिए नासूर बने चुके चाइनीज मंझे से फिर एक हादसा हुआ। चकबंदी लेखपाल राहुल मिश्र शास्त्री ब्रिज पर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आक्रोशित चकबंदी लेखपाल संघ व अन्य संगठनों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर चाइनीज मंझे का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले राहुल झूंसी में परिवार समेत रहते हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आपदा कंट्रोल रूम में लगी है। 27 सितंबर की शाम छह बजे के करीब वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी अलोपीबाग चुंगी के पास उनके गले में चाइनीज मंझा लिपट गया जिसकी चपेट में आने से वह जख्मी हो गए। लहुलुहान होकर वह बाइक समेत नीचे गिर गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बाद वह खुद ही लहुलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।

उधर घटना से आक्रोशित उप्र चकबंदी अधिकारी व लेखपाल संघ, चकबंदी कर्ता संघ व प्रा. मिनिस्टीरियल संघ की ओर से बुधवार को संयुक्त रूप से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेशपाल सिंह, पुष्कर बाबू, विनय कुमार सिंह, गोविंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि चाइनीज मंझे से शहर में यह पहला हादसा नहीं। इससे पहले भी अलोपीबाग, मेडिकल चौराहा, पानी की टंकी फ्लाईओवर समेत तमाम जगहों पर चाइनीज मंझे से हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस इनकी बिक्री व इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती से कार्रर्वाई नहीं करती। नतीजतन लगातार हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें