फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पतंग निकालते वक्त करंट लगने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग निकालते वक्त करंट लगने से बालक की मौत
विज्ञापन

बचाने की कोशिश में पिता भी झुलसा, घर में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अल्लापुर में पतंग निकालते समय करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय शशि की मौत हो गई। उधर उसे बचाने की कोशिश में पिता छोटेलाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

छोटेलाल मध्य प्रदेश के हनुमना थाना क्षेत्र के हनुमना पहाड़ी का रहने वाला है। वर्तमान में वह अल्लापुर में परिवार समेत रहता है और राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार शाम उसका बेटा घर के पास ही खेल रहा था। वहां अचानक वह पतंग निकालने लगा और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो पिता छोटेलाल दौड़ा और उसे बचाने की कोशिश में वह भी झुलस गया। आननफानन में दोनों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाय गया जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। हालांकि इलाज के दौरान शशि की मौत हो गई। पिता छोटेलाल का उपचार जारी है। शशि चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसकी एक बहन भी है। घटना से मां सुषमा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें