फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चार इंस्पेक्टरों समेत 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चार इंस्पेक्टरों समेत 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदलेे
विज्ञापन

प्रयागराज। जिले में तैनात चार इंस्पेक्टरों समेत 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में सोमवार को बदलाव कर दिया गया। अतरसुइया प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा को दारागंज व वहां तैनात रहे धर्मेंद्र कुमार दुबे को हंडिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। राकेश भारती को विवेचना सेल क्राइम ब्रांच व आशीष कुमार भदौरिया को सोशल मीडिया सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा छह दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है। इनमें प्रीत पांडेय को नीवा व ज्ञानेश को लोकसेवा आयोग चौकी प्रभारी बनाया गया है। ब्यूरो
बम फोड़कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
प्रयागराज। कर्नलगंज में बम फोड़कर दहशत फैलाने का आरोपी प्रदीप रावत उर्फ दीपू गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम को सात बजे केकरीब सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चांदपुर सलोरी तिराहे पर बम फोड़कर भाग निकला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बम मोहल्ले में ही रहने वाले दीपू ने नशे की हालत में फोड़ा था। जिस पर कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की परीक्षा आज
प्रयागराज। पुलिस भर्ती 2020-21 के अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में होगी। इस दौरान उनके अभिलेखों का सत्यापन भी होगा। उन्हें सुबह आठ बजे उपस्थित होना होगा। पुलिस लाइन गेट नंबर एक से उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। इंटरनेट से डाउनलोड प्रवेशपत्र होने पर ही उन्हें परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) व एएसआई (लेखा) पदों पर होने वाली भर्ती के अभ्यर्थियों की परीक्षा 19 से 23 अप्रैल तक होनी है। ब्यूरो
विज्ञापन

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा
प्रयागराज। उप्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की बैठक सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई। इसमें उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर एसएसपी अजय कुमार भी मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस पेंशनर्स की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें