फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : निकाह से पहले पता चला दूल्हा शादीशुदा, पूरे परिवार पर रिपोर्ट 

Sun, 21 Nov 2021 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
fir - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बहादुरगंज की रहने वाली सबा (परिवर्तित नाम) को शादी से पांच दिन पहले पता चला कि दूल्हा शादीशुदा है। सबा के भाई ने दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सबा के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़े भाई ने उसे पाला है। कुछ महीन पहले नाजिम का रिश्ता सबा के लिए आया। दोनों की शादी 28 अक्तूबर 2021 को तय हो गई। करेली का शगुन पैलेस शादी के लिए बुक किया गया था। 23 अक्तूबर को सबा के घर कुछ लोग पहुंचे और बताया कि नाजिम की 2014 में शादी हो चुकी है। उन्होंने उस लड़की को भी बुलाया, जिससे नाजिम की शादी हुई थी। धोखेबाज नाजिम ने पहली पत्नी को छोड़ दिया था।

अब यह बात छिपाकर वह दूसरी शादी करने जा रहा था। सबा के घर वालों ने शादी तोड़ दी। पांच दिन पहले शादी टूटने से घर में मातम छा गया। नाजिम और उसके घर वालों ने एक लाख नकद और दहेज का सामान पहले ही ले लिया था, लेकिन उसे वापस करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद सबा के भाई ने नाजिम और उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। घर वालों ने शादी तय कराने वाले खुर्शीद के खिलाफ भी एफआईआर कराई है। 
विज्ञापन


युवक ने पत्नी के भाई की आंख फोड़ी 
अतरसुइया के इस्लामपुर के रहने वाले मो. साजिद के बहनोई अरशुल ने उसके साथ मारपीट की और उसकी एक आंख फोड़ दी। दरअसल अरशुल, साजिद की बहन के साथ साथ मारपीट करता था। बहन ने शिकायत की तो साजिद उसे समझाने गया था। इसी दौरान अरशुल और उसके भाइयों ने हमला कर दिया। साजिद ने बहनोई अरशुल और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें