Prayagraj News : इंदिरा मैराथन की महिला विजेता।
- फोटो : prayagraj
कोविड संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष इंदिरा मैराथन का आयोजन नहीं हुआ था। यह पहला मौका था जब मैराथन का आयोजन नहीं हुआ था। ऐेसे में एक साल बाद शुक्रवार को होने वाले आयोजन को लेकर खिलाड़ियों तथा शहरियों में खासा उत्साह रहा। मैराथन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे आनंद भवन से हुई और 42.195 किमी की दूरी पूरी करने के बाद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त हुई।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक।
- फोटो : प्रयागराज
खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने मैराथन हरी झंडी दिखाई। इसमें देश भर के धावकों ने प्रतिभाग किया। पूरे रूट पर दोनों तरफ लोग मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। मैराथन के विजेता रहे बेलीएप्पा एबी के स्टेडियम में प्रवेश करते ही वहां खडे़े खिलाड़ियों तथा आयोजकों ने ताली बजाकर स्वागत किया। बेलीयप्पा ने दो घंटे 20 मिनट 53 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक।
- फोटो : प्रयागराज
उपविजेता रहे लोकल हीरो अनिल कुमार का भी खिलाड़ियाें ने तालियों से स्वागत किया। अनिल ने दो घंटे 22 मिनट आठ सेकेंड में दौड़ पूरी की। इस तरह से बेलीएप्पा से अनिल सिर्फ एक मिनट 15 पीछे रह गए। वहीं तीसरे स्थान पर रहे हेतराम ने दो घंटे 23 मिनट 12 सेकेंड में दौड़ पूरी की। महिला वर्ग की विजेता निरमाबेन ने दो घंटे 50 मिनट 41 सेकेंड में फिनिश लाइन पार की।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक।
- फोटो : प्रयागराज
वहीं उपविजेता आरती पटेल ने दो घंटे 55 मिनट 29 सेकेंड तथा तमसी सिंह ने दो घंटे 59 मिनट 59 सेकेंड में दौड़ पूरी करने में सफल रहीं। दिन में करीब एक बजे आयोजित समारोह में खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेताओं को इनामी राशि और प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, मुख्य कोच रुस्तम खां समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करते धावक।
- फोटो : प्रयागराज
विजेताओं को मिले दो-दो लाख
0 इंदिरा मैराथन के विजेताओं को दो-दो लाख रुपये दिए गए। वहीं उप विजेताओं को एक-एक लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले धावकों को 75-75 हजार रुपये मिले। दोनों ही वर्ग में चौथे से 14वें स्थान तक रहने वाले 11-11 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिले।
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के विजेता धावक।
- फोटो : प्रयागराज
पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता रहे वेलीअप्पा जो कि मूल रूप से कर्नाटक कू गुड्डू गांव के निवासी हैं। आर्मी पुणे में कार्यरत हैं। इन्होंने जिंदगी में पहली बार मैराथन में भाग लिया और इंदिरा मैराथन के विजेता बनकर उभरे।
दूसरे स्थान पर प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह रहे, जो प्रयागराज आर्मी से संबंधित हैं। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग दिल्ली में है। 2019 में दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि 2021 में अभी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
तीसरे स्थान पर रहे हेतराम हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। इनकी पोस्टिंग हिमाचल आर्मी में है। उन्होंने इसके पहले किसी भी मैराथन में भाग नहीं लिया है। इंदिरा राजस्थान में पहली बार भाग लिया तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में निरिमा भरत ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया जो कि नासिक के मिलिट्री स्कूल में ट्रेनिंग ले रही हैं। पहली ही बार में मारी बाजी।
दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की आरती पाटिल ने कब्ज़ा किया। वह तीन साल से मैराथन की ट्रेनिंग ले रही हैं और पहली फुल मैराथन दूसरा स्थान हासिल किया है।
तीसरे स्थान पर मिर्ज़ापुर की तामसी सिंह रहीं। वह भी अपने करियर की पहली रेस दौड़ रही थीं पहली ही रेस में उन्हें जीत हासिल हुई।