फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दोस्त की मौत के बाद फंड के 27 लाख उड़ाए, रेलकर्मी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की मौत के बाद फंड के 27 लाख उड़ाए, रेलकर्मी पर रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। रेलवे कर्मचारी छेदीलाल सोनकर की मौत के बाद उनके दोस्त ने फंड के 27 लाख रुपये उड़ा दिए। छेदी लाल की पत्नी से मदद के नाम पर दोस्त ऋषि सोनकर ने कागजात ले लिए और जालसाजी कर रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ऋषि के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गढ़ी कला के रहने वाले छेदीलाल सोनकर रेलवे कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद पत्नी सुमन फंड आदि का पता लगाने कार्यालय गईं तो वहां ऋषि सोनकर ने बताया कि छेदी उनके दोस्त थे। वह सब काम करवा देगा। सुमन ने उस पर विश्वास कर लिया। वह ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, इसलिए तमाम कागज ऋषि को सौंप दिए। ऋषि ने इस दौरान तमाम चेक पर भी सुमन से हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसी के माध्यम से ऋषि ने तकरीबन 27 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। काफी समय तक ऋषि सुमन को दौड़ाता रहा। जब उन्होंने दूसरों को कागजात दिखाए तो पता चला कि सारे रुपये निकल चुके हैं। सुमन ने जब यह बात उससे बताई तो उसने सुमन को धमकी दी। सुमन और उसके बच्चों को जान से मारने की बात कही। बाद में सुमन ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें