फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अकाउंटेंट ने पेटीएम में आए दुकान के 11 लाख रकम को अपने खाते में कराया ट्रांसफर, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Oct 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सुलेम सराय स्थित कपड़ों की दुकान पर काम करने वाले अकाउंटेंट ने पेटीएम से आए 11 लाख रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर करा दिए। जब शक होने पर मालिक ने जांच कराई तो आरोपी भाग निकला। धूमनगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुलेम सराय के रहने वाले सतीश चंद्र गुप्ता का संजय रेडीमेड गारमेंट के नाम से बड़ी दुकान है।

विज्ञापन


उन्होंने मिर्जापुर के रहने वाले विशाल सिंह को बतौर अकाउंटेंट रखा था। विशाल यहां पर बहादुरगंज में किराये का कमरा लेकर रहता था। जालसाज विशाल काफी समय से दुकान में पेटीएम के द्वारा आई रकम को अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर रहा था। कुछ समय पहले सतीश को शक हुआ।

उन्होंने बैंक में इस संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि विशाल ने मालिक के खाते की जगह अपना खाता जोड़ लिया था। इसी दौरान विशाल को पता चल गया कि सतीश खातों की जांच करा रहे हैं, वह अपनी बाइक लेकर निकल गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। इस मामले में एसपी क्राइम को शिकायत की गई। उनके निर्देश पर 12 अक्तूबर को धूमनगंज थान में विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें