फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घाट पर बंधी एक दर्जन नाव को अराजकतत्वों ने तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा थाना अंतर्गत कोहड़ार चौकी के शाहपुर कला गांव के टोंस नदी घाट पर बंधी थी नाव कौहड़ारघाट। मेजा थाना अंतर्गत कोहड़ार चौकी के शाहपुर कला गांव के टोंस नदी घाट पर बंधी एक दर्जन नाव को मंगलवार रात को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। बुधवास सुबज जब नाविक घाट पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना पर चौकी प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुुंचे और जांच पड़ताल कर वहां से लौट आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहपुर कला गांव निवासी रमाकांत, भुल्लन, राम प्रताप, राम मिलन, बलराम, परशुराम, झूमक लाल, राम जी, होरी लाल, राजदेव, गुलाब, फूलचंद्र, दशरथ नाव चलाकर अपना जीवन व्यापन करते है। वह टोंस नदी में बालू खनन व मछली पकड़ने का काम करते है। रोज की तरह घाट के किनारे सभी अपनी नाव लगाकर घर चले गए। इसी बीच देर रात अराजकतत्वों द्वारा नाव को लोहें की राड़ से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
बुधवार सुबह जब वह घाट पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रहे गए। नाविकों ने बताया कि घाट पर कुल् 14 नाव थी। सभी में तोड़फोड़ की गई है। कई नाव तो डूब गई थी जिन्हें पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार राजपूत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की गई। पीड़ित नाविकों की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें