Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी।
- फोटो : प्रयागराज
प्रतापपुर से अद एस से राकेशधर ने भरा पर्चा
फूलपुर में कांग्रेस के विनय, भाजपा के प्रवीण कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के राम सूरत ने नामांकन किया। प्रतापपुर में अपना दल एस के राकेशधर त्रिपाठी, सपा की विजमा यादव, हंडिया से निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह, मेजा से भाजपा की नीलम करवरिया, आम आदमी पार्टी के रामकुमार मिश्रा, करछना से सपा के उज्जवल रमण सिंह, भाजपा के पीयूष रंजन निषाद ने पर्चा भरा।
इसी तरह बसपा के अरविंद कुमार शुक्ला, पश्चिमी से आम आदमी पार्टी की सुष्मिता राघव, बसपा के गुलाम कादिर, कांग्रेस के तसलीम उद्दीन, उत्तरी से कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह, आम आदमी पार्टी के मो.अली, दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सपा के रईस चंद्र शुक्ला, कांग्रेस की अल्पना निषाद, बारा से अपना दल एस के वाचस्पति, सपा के अजय, बसपा के डॉ.अजय कुमार, भाकपा के अयोध्या प्रसाद, कोरांव से सीपीआईएम के चिरौंजी लाल, आम आदमी पार्टी के हरीशचंद्र ने नामांकन किया।
Prayagraj News : नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी।
- फोटो : प्रयागराज
इन्होंने भी किया नामांकन
फाफामऊ - पारुल जायसवाल (निर्दलीय), लक्ष्मी नारायण (जनसत्ता दल लोकतांत्रिक), उदयभान सिंह यादव (निर्दलीय), दिलीप कुमार कुशवाहा (निर्दलीय), प्रवीण कुमार (निर्दलीय), जितेंद्र कुमार भारतीय (लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास), मंगला प्रसाद पाल (राष्ट्र उदय पार्टी), सूर्य नारायण (सुभाषवादी भारतीय समाजवादी), राजेश्वरी पटेल (जन-जन युनाइटेड), विनोद कुमार (युवा विकास पार्टी), सुभाष चंद्र (सम्यक पार्टी), पंकज पांडेय (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी)
सोरांव - सुधीर कुमार (जन सत्ता दल लोेकतांत्रिक), शंकर लाल (निर्दलीय)
फूलपुर - अमर बहादुर कुशवाहा (बहुजन मुक्ति पार्टी), विमल कुमार गुप्ता (निर्दलीय), राकेश कुमार (लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी)
प्रतापपुर - कृपाशंकर यादव (निर्दलीय), फजलुर रहमान (निर्दलीय), अरविंद कुमार विश्वकर्मा (सम्यक दल), गीता देवी (भारतीय कामगार पार्टी), मंजू मौर्या (जन अधिकार पार्टी), जियाउल हक (निर्दलीय), विकास यादव (निर्दलीय), हीरामणि (निर्दलीय), धर्मेंद्र कुमार (निर्दलीय्र)
हंडिया - धीरेंद्र कुमार तिवारी (निर्दलीय), अभिषेक मिश्रा (राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी-सेकुलर), अवनीश कुमार (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी), गुलाब चंद्र (जन अधिकार पार्टी)
मेजा - हैदर अब्बास (लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास), राम पाल (परिवर्तन समाज पार्टी), प्रवीण कुमार (सम्यक पार्टी), सुनीता देवी (राष्ट्रीय समाज दल-आर)
करछना - अनिल कुमार सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी), ओम गुरु चरणदास (सनातन संस्कृति रक्षा दल), रामराज (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
पश्चिमी - दिलशाद अहमद (नेशनल डेमोक्रेडिट पीयुपिल्स फ्रंट), राहुल (आजाद समाज पार्टी-कांशीराम), एडलिना जॉनसन डेविड (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी), देवेंद्र प्रताप सिंह (निर्दलीय), सकलैन मुश्ताक (निर्दलीय)
उत्तरी - मो.अली (आल इंडिया मजलिस ई-इत्तेहादुल मुस्लिमीन), एकता भारती (निर्दलीय), पंकज कुमार (निर्दलीय), कमलेंद्र सिंह (निर्दलीय)
दक्षिणी - कुलदीप चौरसिया (निर्दलीय), कृष्ण कुमार शर्मा (भारतीय संघर्ष मोर्चा), कमला प्रसाद (आंबेडकर युग पार्टी), धर्मेंद्र निषाद (निर्दलीय), कैलाश चंद्र केसरवानी (सम्यक पार्टी)
बारा - रितेश कुमार (जन सत्ता दल लोकतांत्रिक)
कोरांव - अशोक धुरिया (जन अधिकारी पार्टी), सियाराम (सम्यक पार्टी), अकबाल बहादुर (राष्ट्रीय समाज दल)
पहुंचे प्रेक्षक
प्रयागराज। चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भी सोमवार को पहुंच गए। उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।
हर गांव के 10-10 लोगों की बनाएं सूची
डीएम संजय कुमार खत्री ने सोमवार को फूलपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव की बाबत विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने हर गांव में 10-10 प्रमुख लोगों तथा उनके मोबाइल नंबरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।