फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संस्कृत विद्यालयों में संविदा पर नियुक्त किए जाएंगे 80 शिक्षक 

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले के संस्कृत विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए जल्द ही इन विद्यालयों में संविदा पर 80 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
संस्कृत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के संस्कृत विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए जल्द ही इन विद्यालयों में संविदा पर 80 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह शिक्षक पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


जिले के 37 संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा अब खत्म होने वाला है। जिससे यहां पढ़ाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व मध्यमा के विद्यार्थियों की कक्षाएं लेने वाले शिक्षकों को 12 हजार रुपये और उत्तर मध्यमा वालों को 15 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिया जाएगा।

यह नियुक्ति 11 महीने के लिए होगी। शिक्षकों का चयन कमेटी के जरिए होगा। चयन समिति में विद्यालय के प्रबंधक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे। जबकि डीआईओएस सचिव रहेंगे। इसके अलावा समिति में जिलाधिकारी की ओर से नामित सदस्य भी शामिल रहेंगे। शिक्षकों का साक्षात्कार संस्कृत में होगा। इसके अलावा बीएड, नेट और पीएचडी की योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अधिभार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें