फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डेंगू के 12 नए केस, 5200 लार्वा स्रोत नष्ट कराए, अब तक हुए 243 संक्रमित

Mon, 27 Sep 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदले मौसम में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 48 घंटे में 12 नए डेंगू मरीज चिह्नित किए गए हैं। नौ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में अब तक 243 संक्रमितों में 181 शहरी तथा 62 ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं।सोमवार को नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ डेंगू से बचाव की निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी का काम देख रहे पर्यावरण अभियंता के नेतृत्व में वार्ड वार लार्वा जांच और स्रोत नष्ट करने का काम शुरू किया गया। उत्तम कुमार के मुताबिक 5200 लार्वा स्रोत नष्ट कराए गए।
विज्ञापन


लोगों को बताया गया कि कूलर, गमले, टायर आदि स्थानों को खाली कर दें, जहां पानी जमा है। दूसरी बार जांच के दौरान कमी पाई गई तो जुर्माना आरोपित किया जाएगा। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 3400 से अधिक घरों और आसपास एंटी लार्वा छिड़काव कराया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक नए डेंगू मरीजों में बुखार के साथ प्लेटलेट्स की कमी सामने आई है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। नगर निगम कर्मियों के साथ मलेरिया विभाग की टीम निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है।

आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित
बुखार या डेंगू पीड़ित को किसी तरह की दिक्कत है तो वह आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1070 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक शासन के निर्देश पर आपदा प्रबंध प्राधिकरण के तहत आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो क्रियाशील है। टोल फ्री नंबर के साथ 0532-2641577 और 0532-2641578 पर कॉल कर मदद या सलाह ली जा सकती है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें