फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागघाट प्रयागराज संगम, सिटी स्टेशन का नाम होगा प्रयागराज रामबाग

Thu, 04 Apr 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
PRAYAGRAJ - फोटो : self
विज्ञापन
आने वाले दिनों में उत्तर रेलवे का प्रयागघाट रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज संगम और इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग किया जा सकता है। राज्य सरकार के साथ रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों की ओर से शहर के सभी रेलवे स्टेशनों के नए नाम का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अब गृहमंत्रालय को इस संबंध में अंतिम निर्णय लेना है। खास बात यह है कि राज्य सरकार और रेलवे की ओर से सुझाए गए कुछ स्टेशनों के नामों में समानता भी है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले वर्ष ही इलाहाबाद का नाम  प्रयागराज किया गया। इसी के साथ तय हो गया  था कि आने वाले दिनों में जिन रेलवे स्टेशनों के नाम के आगे इलाहाबाद जुड़ा है, उसका नाम प्रयागराज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अब इलाहाबाद जंक्शन के साथ प्रयाग और प्रयागघाट का भी नाम बदला जाएगा। क्योंकि सभी स्टेशनों में प्रयागराज होने से यात्रियों के सामने भ्रम की स्थिति आ सकती है। इसके लिए राज्य सरकार और उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से नामों का सुझाव भेजा गया है।

राज्य सरकार के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की ओर से गृहमंत्रालय को जो सुझाव भेजा गया है, उसमें इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी को प्रयागराज छिवकी, प्रयागघाट को प्रयागराज संगम, इलाहाबाद सिटी को प्रयागराज रामबाग किए जाने का सुझाव है। उन्होंने प्रयाग जंक्शन का नाम नहीं बदलने का सुझाव दिया। एनसीआर प्रशासन ने भी तकरीबन यही सुझाव रेलवे बोर्ड को भेजा है। हालांकि एनसीआर ने प्रयाग और प्रयागघाट का नाम न बदले जाने की वकालत की है। इसके अलावा इलाहाबाद सिटी का नाम रामबाग प्रयागराज करने का सुझाव बोर्ड को भेजा है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही गृहमंत्रालय नए नाम की लिस्ट जारी करेगा।
विज्ञापन


‘शहर के रेलवे स्टेशनों का नाम बदले जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने गृहमंत्रालय और  एनसीआर ने रेलवे बोर्ड को भेजा है। नाम बदलने का अंतिम निर्णय गृहमंत्रालय को लेना है।  ’
विज्ञापन


गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें