फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagaraj News: झील में समाए युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, रीवा से निराश लौटे परिजन

Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
झरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रीवा के क्योटी जलप्रपपात में नहाते वक्त डूबे सुलेमसराय निवासी गोलू पासी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। सुबह एक बार फिर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय गोताखारों की मदद से दिन भर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। निराश होकर परिजन देर रात घर लौट आए। 
विज्ञापन


सुलेमसराय में ताड़बाग का रहने वाला गोलू(22) पेंटिंग का काम करता था। मां सोनी देवी ने बताया कि रविवार को वह परिवारवालों के साथ क्योटी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने रीवा गया था। दोपहर बाद सूचना आई कि वह नहाते वक्त झील में डूब गया है। जिसके बाद रात में ही वह अन्य परिजनों संग पहुंचीं। जिसके बाद अगले दिन सुबह से लेकर शाम तक तलाश होती रही लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। मंगलवार को भी वह अपने रिश्तेदारों व बेटियों संग वहां पहुंचकर दिन भर खोजबीन में जुटी रही लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चला।

भाई सचिन ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगोंने बताया कि सुबह झरने से एक शव नीचे झील में गिरा था। स्थानीय गोताखारेों ने बताया कि झरने से गिरने वाले शवों को उतराकर पानी के उऊपर आने में 24 घंटे का वक्त लगता है। ऐसे में हो सकता है कि बुधवार तक शव मिल जाए। सोनी ने बताया कि गोलू के पिता का निधन हो चुका है। घर में दो बहनें व एक भाई है। हादसे के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। 

तीन दिन बाद भी सदमे में है अंकुर

उधर हादसे में चार दोस्तों को गंवा चुका कीडगंज निवासी अंकुर तीन दिन बाद भी सदमे  में हैं। पिता कन्हैयालाल ने बताया कि दोस्तों की लाशें देखने के बाद से वह सहमा हुआ है। सोते वक्त भी वह कई बार चौंककर जाग उठा। बता दें कि हादसे में अंकुर के दोस्त प्रज्जवल, यश, अभिषेक व आकाश की भी झील में डूुबने से मौत हो गई थी। जबकि झील में डूबने से मृत हुआ पांचवां युवक हनुमानगंज का प्राथमिक विद्यालय में सफाई कर्मचारी का काम करने वाले राहुल गुप्ता था। मृतकों के परिवारों में मातम छायाहुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें