फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दादागीरी पर उतरी पुलिस, बेटियों को इंसाफ दिलाने बैठे पिता को जबरन उठाया

विज्ञापन
अम्बेडकर चौराहे पर अनशन पर बैठे मृत बेटियों के परिजनों को टैम्पो पर बैठाकर घर भेजती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बेटियों के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व इंसाफ की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सुभाषचंद्र राव को परिवार समेत कोतवाली पुलिस ने जबरन घर भेज दिया। दादागीरी पर उतारू पुलिस ने सभी को धमकाते हुए पुलिस वाहनों में बैठाकर घर भेजा। जिसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। घर पर सुभाष अनशन पर ही बैठा है। मंगलवार को उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी सुभाषचंद्र राव की दो बेटी शिवांगी व अंजलि की मौत से पूरा परिवार खौफजदा है। बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए सुभाष चार दिनों से घर पर ही अनशन पर बैठा हुआ है। सोमवार को सुभाष अपने पूरे परिवार के साथ अंबेडकर चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के नीचे अनशन पर बैठ गया।
यहां सुभाष के समर्थन में कांग्रेस, एआईएमआईएम और भीम आर्मी के नेता भी आ गए। अधिकारियों का घेराव करने के साथ ही लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आधी रात को नगरकोतवाली फोर्स के साथ अंबेडकर चौराहा पहुंचे। पुलिस अनशन पर बैठे सुभाष समेत परिवार के लोगों को जबरन उठाकर वाहनों में बैठानी लगी।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने सभी को धमकाकर शांत करा दिया। जिसे लेकर काफी देर तक चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने सभी को अपने वाहनों में बैठाकर चकबनतोड़ पहुंचा दिया। हालांकि सुभाष का अनशन घर पर मंगलवार को भी जारी रहा। अन्न का त्याग करने से उसका रक्तचाप लगातार गिरता जा रहा है। उसने कहा कि बेटी को इंसाफ मिलने तक उसका अनशन जारी रहेगा। पुलिसिया कार्रवाई से परिवार के लोग भी सहमे हुए हैं।
एक बार पूछताछ कर छोड़ा, दोबारा हिरासत में लेने के बाद किया गिरफ्तार
सगी बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने लालगंज इलाके के मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुकानदार सुरेश ने दोनों बहनों को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। दोनों बहनों से सुरेश बातचीत करता था। जिस नंबर से अंजलि ने अपनी बुआ से बातचीत की थी वह भी सुरेश का ही निकला। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा बढ़ा दी है।
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी सुभाषचंद्र राव की बेटी शिवांगी और अंजलि 2 दिसंबर को कालेज से दवा कराने जाने की बात कहकर निकली थीं। दूसरे दिन दोनों की लाश सांगीपुर के कुंभापुर घाट के पास सई नदी में मिली थी। दोनों की मौत को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि इतनी दूर वे अकेले नहीं जा सकतीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों बहनों को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर की छानबीन की गई। जिस नंबर से अंजलि ने बुआ से बात की थी वह सुरेश का ही निकला। इसके अलावा सुरेश ने भी पिता को फोनकर दोनों बहनों के आने की जानकारी दी थी।

अम्बेडकर चौराहे से पुलिस द्वारा भगाये जाने पर नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव स्थित घर पर बैठे मृत ब- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें