फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत, मचा कोहराम

Sun, 31 May 2020 10:39 AM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, pratapgarh
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के गोसाई के पुरवा अमावा में बीती रात साढ़े दस बजे बजे राजेंद्र कुमार पुत्र देवता दीन उम्र 45 वर्ष  व उसकी पत्नी राजकुमारी 42 वर्ष की टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई ।
विज्ञापन


राजेंद्र काफी समय से लाइट के साथ-साथ टीवी फ्रिज के थोक विक्रेता भी थे। बताया जाता है कि रात करीब साढ़े दस बजे  कपड़ा लेने पत्नी राजकुमारी टीन शेड के नीचे गई । ऊपर से गए तार से टीन शेड  में  करंट उतर गया था, जिसकी वजह से पहले पत्नी चपेट में आ गई।  

राजेंद्र कुमार पत्नी को बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में करंट की चपेट में आए दंपती की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें