फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में जहरीली शराब के साथ प्रधानी का प्रत्याशी व कई उम्मीदवारों के रिश्तेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabandhi candidate with poisonous liquor and relatives of several candidates arrested in Nawabganj
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जहरीली शराब के साथ प्रधान पद के एक प्रत्याशी और पंचायत चुनाव से जुड़े कई अन्य प्रत्याशियों के रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। होली और उसके बाद प्रत्याशियों व उनके रिश्तेदारों ने ग्रामीणों को शराब पिलाई थी, जिसके बाद मौतों का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

जगापुर गांव का रहने वाला उदय यादव प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। पुलिस ने गांव में दबिश देकर उदय के साथ बबिता यादव, विजय मौर्या निवासी भीटी पट्टी, मुकेश और सुंदर पासी को पकड़ लिया। इसमें से बबिता यादव का देवर भी चुनाव लड़ रहा है। विजय मौर्या का भाई बीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। मुकेश और सुंदर पासी भी अलग-अलग प्रत्याशियों के करीबी हैं। पकड़े गए लोगों के पास से 50 क्वार्टर जहरीली शराब बरामद हुई है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि होली और उसके बाद प्रत्याशियों और उनके रिश्तेदारों ने ग्रामीणों को शराब पिलाई थी।
इसी के बाद गांव में मौतें होने लगीं। शिकायत मिली थी कि वे फिर से शराब इकट्ठा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सभी को पकड़ा और जेल भेज दिया। दूसरी सुनील कुमार निवासी कटेहरी थाना सरायइनायत, रोहित पटेल निवासी सिंगारपुर मलाकहरहर थाना सोरांव व सुरेंद्र कुमार निवासी नसीरपुर दरगाह थाना नवाबगंज के पास से 40 लीटर जहरीली शराब, रैपर, खाली शीशी, ढक्कन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें