फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मन्नत’ की कुर्की: माफिया अतीक अहमद की नोएडा वाली कोठी जल्द होगी कुर्क, इतने करोड़ की है कीमत

Sat, 03 Feb 2024 11:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद की नोएडा की कोठी की जल्द कुर्की होगी। एक दिन पहले ही पुलिस आयुक्त कोर्ट ने इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के नोएडा स्थित मकान को पुलिस जल्द कुर्क करेगी। धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में यह कार्रवाई होगी। एक दिन पहले ही पुलिस आयुक्त कोर्ट ने इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया है। मन्नत नाम के इस मकान की कुल मालियत 3.70 करोड़ आंकी गई है।

विज्ञापन

धूमनगंज में 2020 में अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। इस केस की विवेचना के दौरान ही पुलिस को अतीक के नोएडा स्थित मकान का पता चला। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस मकान को अतीक ने अपराध से अर्जित आय से बनाया था।

इसके बाद गैंगस्टर के विवेचक ने इस संपत्ति को कुर्क करने के संबंध में रिपोर्ट पुलिस आयुक्त न्यायालय में भेजी थी। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया और उनका पक्ष सुना।
विज्ञापन

सभी पक्षों को सुनने और पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट, साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कोर्ट ने यह पाया कि उपरोक्त संपत्ति अपराध से अर्जित की गई। इसके बाद ही इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि इस संपत्ति को जल्द ही नोएडा जाकर पुलिस कुर्क करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें