फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : छात्रों के आंदोलन का कुलपति ने लिया संज्ञान, दोनों पक्षों से कर सकती हैं बातचीत

Sat, 03 Feb 2024 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पांच दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के मामले का कुलपति प्रो.संगीता श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित निर्णय लेंगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। 
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि के पुस्तकालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पांच दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने संज्ञान में लिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि कुलपति फिलहार बाहर हैं। आने के बाद वह दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करेंगी। यह भी लिखा गया है कि कुलपति ने कहा कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा।

विज्ञापन








अंत:वासी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

छात्र ने आरोप लगाया था कि निष्कासन का नोटिस लेने के लिए उसे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में बुलाया गया और वहां चौकी इंचार्ज के सामने चीफ प्रॉक्टर एवं हॉस्टल के सहायक अधीक्षक ने उससे मारपीट की और उससे अभद्र व्यवहार किया। मामला सामने आने के बाद सोमवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतार आए थे और देर रात तक लाइब्रेरी के सामने वाली सड़क को जाम कर रखा था।

सोमवार को किया गया था सड़क जाम

हॉस्टल के छात्र से मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत पर सोमवार को करीब 200 की संख्या में छात्र जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी थी। करीब छह बजे परिसर से बाहर निकलकर छात्र लाइब्रेरी गेट के सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू रोड पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठते हुए सड़क जाम कर दिया था। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। 
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

मूल रूप से जौनपुर के सोनहिता, मछलीशहर निवासी अभिषेक गुप्ता एसएसएल हॉस्टल का अंत:वासी है। उसका आरोप है कि सोमवार शाम चार बजे के करीब उसे कुलानुशासक कार्यालय में बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पीछे के केबिन में ले जाकर चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह व असिस्टेंट प्रॉक्टर अतुल नारायण सिंह ने जमकर पीटा। साथ ही कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत की। यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी 11 जनवरी को उसे मारा पीटा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें