Prayagraj News : अतीक की संपत्ति कुर्क करने से पहले मुनादी कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अतीक अहमद ने अपराध से कमाए गए धन से अपने पिता के नाम पर खरीदी थी, जिसका मौजूदा कीमत लगभग 113 करोड़ रुपये है। इसी तरह कसारी मसारी में भी एक संपत्ति चिह्नित की गई है। यह भी बेशकीमती भूमि है, जो अतीक अहमद के नाम पर है। पुलिस ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर बताया है कि यह अपराध के जरिये अर्जित की गई।
Prayagraj News : झूंसी के हवेलिया में अतीक की जमीन कुर्क करने पहुंची भारी पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
झूंसी में 1.826 और 1.1300 हेक्टेयर की दो जमीनें चिह्नित की गई हैं। जबकि कसारी मसारी में 0.1320 हेक्टेयर जमीन चिह्नित हुई है। पिछले दिनों इन तीनों जमीनों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। पुख्ता सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है। कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले झूंसी और फिर कसारी मसारी स्थित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।