फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ट्रक चालक को गोली मारने के मामले में जांच के लिए पुलिस टीम गठित, बदमाशों की तलाश में दबिश

Wed, 22 Nov 2023 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जौनपुर जनपद के गांव जंगीपुर थाना सरपतहिया के रहने वाला बृजेश कुमार (32) पुत्र प्रेमचंद ट्रक चालक है। वह पंजाब से धागा लादकर बांग्लादेश जा रहा था। थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास कोखराज- हंडिया हाईवे पर मंगलवार भोर में चार बजे ट्रक खड़ा कर शौच के लिए रुका था।
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से घायल ट्रक चालक बृजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को भोर में ट्रक चालक को गोली मारने के मामले में जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। घायल चालक को उपचार के लिए बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोली उसके दाहिने हाथ में फंसी है। गंभीर हालत में उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

जौनपुर जनपद के गांव जंगीपुर थाना सरपतहिया के रहने वाला बृजेश कुमार (32) पुत्र प्रेमचंद ट्रक चालक है। वह पंजाब से धागा लादकर बांग्लादेश जा रहा था। थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर टोल प्लाजा के पास कोखराज- हंडिया हाईवे पर मंगलवार भोर में चार बजे ट्रक खड़ा कर शौच के लिए रुका था। आरोप है कि इसी बीच वहां चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर उस पर फायर भी कर दिया था। गोली उसके दाहिने कंधे में लगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। उसे अस्पताल भेजा गया।
 

बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित


इस मामले में डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गोली क्यों मारी गई इसका पता बदमाशों के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें