फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

Sun, 12 May 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीनों राज्यों की पुलिस ने साइबर थाना पुलिस से बताया है कि उनके यहां भी प्रयागराज जैसी ही वारदात हुई है। इसमें भी पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर उसे डराया-धमकाया गया और फिर मोटी रकम ऐंठ ली गई। सबसे अहम बात यह है कि गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ के बाद फ्रीज कराए गए लगभग 200 खातों में से वे अकाउंट भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल संबंधित राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों में किया गया।
विज्ञापन
Cyber Attack - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईएफएस अफसर की पत्नी काकोली दासगुप्ता (68) को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.48 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस है। हरियाणा, तमिलनाडु और कर्नाटक पुलिस ने भी साइबर थाना प्रयागराज से संपर्क साधा है। साथ ही गिरोह के सदस्यों का विवरण मांगा है।

विज्ञापन


तीनों राज्यों की पुलिस ने साइबर थाना पुलिस से बताया है कि उनके यहां भी प्रयागराज जैसी ही वारदात हुई है। इसमें भी पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर उसे डराया-धमकाया गया और फिर मोटी रकम ऐंठ ली गई। सबसे अहम बात यह है कि गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ के बाद फ्रीज कराए गए लगभग 200 खातों में से वे अकाउंट भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल संबंधित राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों में किया गया। प्रयागराज पुलिस की ओर से खाते फ्रीज कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित राज्यों ने यहां साइबर थाने से संपर्क साधा है। साथ ही इस घटना में जेल भेजे जा चुके और फरार आरोपियों का विवरण मांगा है।

सूत्रों का कहना है कि विवरण मिलने के बाद संबंधित राज्यों की पुलिस जेल भेजे गए आरोपियों का बी वारंट बनवाने की भी कार्रवाई कर सकती है। यही नहीं जांच के लिए जल्द ही टीमें साइबर थाना प्रयागराज भी आ सकती हैैं।            
विज्ञापन


नेपाल में सरगना, जारी होगा गैर जमानती वारंट

इस गिरोह का सरगना देव उर्फ रॉय नेपाल भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी है। इसके साथ ही उसके एक साथी इरफान की भी तलाश पुलिस कर रही है। इरफान ही वह व्यक्ति है जिसने राजेश कुमार से खाताधारक अमरपाल व नितलेश को मिलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें