Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
प्रभार संभालते है नए थानाध्यक्ष के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
एक सप्ताह पूर्व लालापुर थाना का प्रभार लेने वाले थानाध्यक्ष मनीष तिवारी का कार्यकाल शुरुआत से ही चुनौती पूर्ण रहा। शनिवार को नगरवार में हत्या के बाद रविवार को खदान में एक साथ चार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी रेनू अपने तीन बच्चों के संग गांव के कुछ दूर स्थित एक खदान में जाकर आत्महत्या कर लिया। बता दें कि लालापुर थाना क्षेत्र के बसहाई गांव निवासी शिव करन यादव की पत्नी रेनू 35 वर्ष अपनी पुत्री कल्पना 15 वर्ष,सरोज उर्फ कल्लो 13 वर्ष व गोलू 12 वर्ष के साथ गोल्हैया माइंस की खदान में जाकर आत्महत्या कर लिया।
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
ग्रामीणों की माने तो मृतक रेनू ने पति से शाम को फ़ोन पर बात किया उसके बाद ही घर पर ताला बंद कर बच्चों के साथ घर से निकल गयी। किसी को कोई शंका ही नहीं थी की इस तरह का कदम उठा सकती है। रविवार सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए खदान पर गए तो एक लाश पानी में उतरती देख ग्रामीणों को सूचना दिया। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष मनीष तिवारी भी अपने हमराहियों के साथ पहुंच गये। ग्रामीणों ने शव की पहचान रेनू पत्नी शिवकरन यादव के रूप में किया।
तब तक रेनू के परिजनों को सूचना दी गई तो उसके ससुर व परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रेनू बच्चों को साथ लेकर गई थी। थानाध्यक्ष ने खदान में पुलिसकर्मी व तैराक ग्रामीणों को उतरा तो दो शव कल्पना व सरोज उर्फ कल्लो और मिले। मृतक गोलू का शव दो घंटे तक खोजने के बाद मिला। हृदय विदारक घटना की सूचना से गांव में हड़कम्प मच गया है। वहां जो भी पहुंचा चारों शवों को देखकर उसकी आंखे नम हो गई।
एक ही घटना में समाप्त हो गया रामकरन का वंश
क्षेत्र के बसहाई गांव में रविवार को हुई घटना में शिवकरन उर्फ गोरे लाल यादव की पत्नी, बेटी व पुत्र एक साथ मौत के मुँह में चले गए। इस एक घटना से उसका वंश समाप्त हो गया।