फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख के भतीजे को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर के भतीजे मोहम्मद जैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर थाना नवाबगंज के अलावा अन्य कई जनपद के थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गो वध क्रूरता अधिनियम व अन्य मामले हैं।
विज्ञापन

आपराधिक मुकदमे में गो तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर का भतीजा मोहम्मद जैद पुत्र असलम निवासी चफरी पर 15 हजार का इनामी था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी नवाबगंज राघवेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी सुख चैन तिवारी की टीम ने नवाबगंज के मेंडारा सड़क मार्ग से मोहम्मद जैद को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पुलिस को मोहम्मद जैद ने बताया कि वह बनारस व बिहार से अवैध पशुओं को ट्रक में लादकर पश्चिम बंगाल पांडुआ से बांग्लादेश भेजा था। पुलिस ने मोहम्मद जैद पर विधिक कार्रवाई करते कोर्ट में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में मंगलवार की सुबह आरोपी के परिजन व गांव के सैकड़ों लोग थाना नवाबगंज पहुंचे। मोहम्मद जैद की गिरफ्तारी घर से बताते हुए विरोध जताया था। परिजनों ने बताया कि बगैर कारण बताए पुलिस उसे घर से ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें