फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता को धमकाने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल को धमकी देने के मामले में रविवार की देर शाम जार्ज टाउन पुलिस ने ठेकेदार ध्यान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ठेकेदार के खिलाफ गोलबंद होकर बंगले पर बवाल काटने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई। इस मामले में कुछ और ठेकेदारों पर भी गाज गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि ठेकेदार ध्यान सिंह बीते बृहस्पतिवार को कई लोगों के साथ गोलबंद होकर उनके बंगले पर पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। मुख्य अभियंता की शिकायत पर शुक्रवार की सुबह कालिंदीपुरम स्थित आवास से ठेकेदार को पुलिस ने उठा लिया था। इस दौरान घूरपुर थाने में उनसे पूछताछ की जाती रही। तीन दिन तक परिवार के सदस्यों के अलावा उनके परिचित पता लगाते रहे कि आखिर ध्यान सिंह को कहां ले जाया गया है। उच्चाधिकारी भी इस मामले में टिप्पणी करने से बचते रहे। रविवार की शाम जार्ज टाउन थाने में जब उनको लाया गया तो ठेकदारों की भीड़ लग गई। ध्यान सिंह को पुलिस के कब्जे से मुक्त कराने के लिए राजनीतिक रसूख का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं की पैरवी के बावजूद उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जार्ज टाउन ने बताया कि मुख्य अभियंता की तहरीर पर ध्यान सिंह के विरुद्ध धारा 341, 504 व 341 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि मेजा-कोहड़ार-खीरी मार्ग का बिना टेंडर निर्माण कराने के मामले में निलंबित जेई महेंद्र सिंह पटेल के मामले में ठेकेदार ध्यान सिंह तीन दर्जन से अधिक ठेकेदारों के साथ मुख्य अभियंता के आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें