अजमेर पुलिस ने पकड़े इनामी बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को शंकरगढ़ स्थित पीपीजीएसएल चौकी के पास वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान गुजर रहे एक मोटर साइकिल सवार को पुलिस ने रोका। जांच-पड़ताल के दौरान वाहन चालक गाड़ी के कागज नहीं दिखा सका। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस मिले। पुलिस उसे लेकर थाने आई जहां पूछताछ में उसने अपने ऊपर दर्ज मामलों के बारे में बताया।
शंकरगढ़ पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह में शामिल था। वह शंकरगढ़ समेत आसपास कई इलाकों में वाहन चोरी की वारदात अंजाम दे चुका। दो मार्च को शंकरगढ़ में ही एक मामला और दर्ज किया गया था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन, वह चकमा देकर फरार चल रहा था। एसएसपी के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले दो बदमाश लालजी पटेल एवं अंशुमान यादव को पहले ही जेल भेजा जा चुका।