फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गईं गले से चेन उड़ाने वालीं लुटेरी महिलाएं

Mon, 08 Apr 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
थाना से 400 मीटर दूरी पर दिन दहाडे़ हुई वारदात
विज्ञापन
जार्जटाउन पुलिस ने महिलाओं के गले से चेन उड़ाने वाले गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह सभी नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों के आसपास से चेन उड़ाने का काम करती हैं। पुलिस ने इसके पास से करीब पचास हजार रुपये कीमत की एक चेन भी बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह की महिलाओं ने ओवर ब्रिज के नीचे अपना अस्थाई अड्डा बना रखा है। नवरात्र के दिनों में यह देवी मंदिरों के आसपास रहती हैं और मौका देखकर महिलाओं के गले से चेन खींच लेती हैं। यह हमेशा चार-पांच के समूह में रहती हैं और एक दूसरे की मदद से चेन पार कर देती हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर सुमन सीमा, पूनम, नीतू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक लूटी गई चेन भी बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यह चेन उन लोगों ने लूटी थी। पुलिस ने चारों का चालान करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें