रोटरी क्लब ने मुक्त विवि में किया पौधरोपण
रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की सदस्यों ने फाफामऊ स्थित राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी में 500 फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, सचिव कविता अग्रवाल समेत अलका टंडन, सिमी लाल, दिव्य गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, शर्मीली जैन, देवप्रिया मुखर्जी, शिप्रा जैन आदि उपस्थित रहीं। ऋचा अग्रवाल ने फलों के पेड़ लगाने के फायदे बताए।
प्रकृति संरक्षण मानव संरक्षण है - मधु पांडेय
प्रकृति एवं मानव का संबंध अनादिकाल से एक दूसरे का पूरक रहा है। भारतीय संस्कृति में तो वृक्षों की पूजा का विधान पर्यावरण के प्रति हमारी परंपरा के आदर भाव को दर्शाता है। प्रकृति दोहन ही आज हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। जीवन को बचाने के लिए प्रकृति संरक्षण व वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह बातें इलाहाबाद पब्लिक स्कूल चौफटका सूबेदारगंज में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक मधु पांडेय ने कहीं। उन्होंने मानव जीवन के लिए वृक्षों के महत्व व प्रकृति संरक्षण पर विशेष बल दिया।