बच्चे के घर जाने पर इसकी जानकारी होने पर छात्र के घर से अनिकेत सिंह उर्फ गुडलक पुत्र शशी सिंह निवासी धरवारा ने कक्षा के अंदर घुसकर शिक्षक अर्पित तिवारी पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई। विद्यालय में मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव करके किसी तरह से शिक्षक की जान बचाई। यह मामला शुक्रवार को दोपहर का है। करछना पुलिस ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया।
पूरी घटना विद्यालय के सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो पुलिस के होश उड़ गए। हरकत में आई पुलिस ने अनिकेत सिंह गुडलक पुत्र शशी सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर लोग प्रश्न चिन्ह उठा रहे थे, जो चर्चा का विषय बना रहा। वहीं छात्र का भी पुलिस ने सीएचसी मे उपचार कराया।