कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएपीएफ सिपाही के 46,617 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 24 नवंबर 2023 को जारी किया था। इस परीक्षा के लिए देशभर के 46,47,646 युवक-युवतियों ने आवेदन किया था। इसकी ऑनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सिपाही भर्ती- 2024 की ऑनलाइन परीक्षा में सफल 3,51,176 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षा 23 सितंबर से होगी। जल्द ही इसका प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया सीआरपीएफ की निगरानी में देशभर के अलग- अलग केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएपीएफ सिपाही के 46,617 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 24 नवंबर 2023 को जारी किया था। इस परीक्षा के लिए देशभर के 46,47,646 युवक-युवतियों ने आवेदन किया था। इसकी ऑनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी। परीक्षा के बाद 10 जुलाई को परिणाम जारी कर दिया तो उसमें 3,51,176 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
अब यह अभ्यर्थी 23 सितंबर से शुरू होने वाली शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण में शामिल होंगे। उसमें सफल होने के बाद मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से चयन होगा। इस भर्ती के जरिए अभ्यर्थियों को बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में नाैकरी मिलेगी।