फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: किशोरी के अपहरण और रेप में फंसाया किसी को, दोषी निकला कोई और, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 12 Mar 2024 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस मामले में परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ किशोरी के अगवा करने का केस दर्ज कराया था। किशोरी बरामद हुई तो पुलिस की पोल खुल गई।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी को अगवा करने के मामले में दर्ज फर्जी मुकदमें की पोल तब खुली जब गायब किशोरी को पुुलिस ने बरामद कर लिया।

विज्ञापन



किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दूसरे युवक के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। उधर फर्जी मुकदमें में फंसे युवक व उसके परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए फूलपुर पुलिस को धन्यवाद कहा।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक 28 फरवरी को भगा ले गया। मामले में किशोरी की मां ने सरवाडीह गांव के रहने वाले आशीष कुमार व उसके परिजनों के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर भगा ले जाने और बात करने पर जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस पर फूलपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। रविवार को फूलपुर पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया तो किशोरी ने बयान दिया कि फूलपुर कस्बे के इस्माइलगंज मोहल्ले का रहने वाला युवक उसे भगा ले गया और बलात्कार किया।


इस पर हरकत में आई पुलिस ने दानिश पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी इस्माइलगंज कस्बा फूलपुर को गिरफ्तार किया तो सच्चाई की पोल खुल गई। इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों द्वारा सरवाडीह गांव के जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस की जांच में गलत पाया गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने नामजद आरोपी आशीष कुमार व उसके परिजनों की नामजदगी गलत करते हुए उन पर दर्ज मुकदमें को हटा दिया और मुख्य आरोपी मो. दानिश पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी इस्माइलगंज कस्बा फूलपुर के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से गलत तरीके से आरोपी बनाए गए युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें