फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : हाथरस की घटना की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, स्वत:संज्ञान की मांग

Fri, 05 Jul 2024 11:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जनहित याचिका में कहा गया कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। एलआईयू इस घटना के बारे में पूर्वानुमान में कैसे अनभिज्ञ रह गई। वहीं, याचिकाकर्ता ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस भगदड़ मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पत्र याचिका दायर की गई है। स्वत: संज्ञान लेने के लिए मुख्य न्यायाधीश से आवेदन किया गया है। एडवोकेट गौरव द्विवेदी की ओर से दायर जनहित पत्र याचिका में कहा गया है कि यह घटना जिला अधिकारी की लापरवाही से हुई है।

विज्ञापन


इसके लिए पूरी तरह से वही जिम्मेदार हैं। जनहित याचिका में आगे कहा गया कि जिला अधिकारियों के पास किसी भी अवांछित स्थिति को रोकने और नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था मौजूद नहीं हैं। जबकि, सरकार बेहतर प्रशासन के लिए नई तकनीकों में रुपयों का निवेश कर रही है।

जनहित याचिका में कहा गया कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। एलआईयू इस घटना के बारे में पूर्वानुमान में कैसे अनभिज्ञ रह गई। वहीं, याचिकाकर्ता ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से इस पत्र याचिका के माध्यम से अपनी जनहित याचिका स्वीकार करने और घटना का स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें