फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कालिंग के जरिए ऑनलाइन पूजा

विज्ञापन
people did the on line worship of goddess durga - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच महानवमी पर वासंतिक नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठान की कई जगह ऑन लाइन पूर्णाहुति की गई। घर बैठे यजमानों ने पुरोहितों से संपर्क किया और वीडियो कॉलिंग के अलावा पोन पर ऑनलाइन पूजा,आरती की। ऑनलाइन मंत्रोच्चार के ासथ आहुतियां भी डाली गईं। पुरोहित ऑनलाइन मंत्र बोलते रहे और घरों में हवन कुंडों पर बैठे लोग परिवार के सदस्यों के साथ आहुति देते रहे।
विज्ञापन

सनातनधर्मी परिवारों में पहली बार नवरात्रि की महानवमी पर ऑन लाइन पूजा की होड़ मची रही।
सुबह से ही यजमान वीडियोकॉल और फोन कॉल पर बैठ गए। मीरापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर में नौै दिवसीय शतचंडी यज्ञ का संकल्प लेकर बैठे शहर के जाने माने बिल्डर संजीव अग्रवाल ने घर बैठे ऑनलाइन पूर्णाहुति की। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा ने बताया कि पुजारी शिवमूरत मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के जरिए पूजा विधान कराने के बाद मंत्रोच्चार के साथ पूर्णहुति कराई। इसी तरह मीरापुर के ही पं ओम नारायण भी सुबह से ही ऑनलाइन पूजा कराने में व्यस्त रहे। उन्होंने फोन पर ही मंत्रोच्चार कर दुर्गासप्तशती, नवचंडी और शतचंडी पाठ की पूर्णाहुति कराई। उन्होंने बताया कि यजमान नवरात्रि के पहले दिन ही अच्छत,पुष्प के साथ संकल्प लेकर घरों पर पाठ कर रहे थे। इसी तरह जार्जटाउन, टैगोर टाउन के आवा अशोकनगर में भी लोगों ने ऑनलाइन पूजा की।
लॉक डाउन के बीच ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र ने पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर के 250 से अधिक लोगों की ऑनलाइन कुंडली देखी। साथ फल विचार भी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नासिक, नागपुर, इंदौर, दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर, पटना समेत कई इलाकों से लोगों ने रात एक बजे तक फोन पर कुंडली के फलित की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें