फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंत्री नंदी के मुहल्ले में पानी की किल्लत से लोग परेशान, कांग्रेसियों ने मंत्री पर कसा तंज

Sun, 23 Jun 2024 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी घोषित कर रखा है। पुराने मोहल्ले बहादुरगंज में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। यहां के लोग पानी के लिए बहुत परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
बहादुरगंज इलाके में जलसंकट से परेशान नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बहादुरगंज इलाके में कई दिनों से जल संकट बना हुआ है। डिब्बा और बाल्टी लेकर लोग पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। इसी मुहल्ले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का भी आवास है। कांग्रेसजनों ने जलसंकट को लेकर मंत्री पर भी तंज कसा है।

विज्ञापन











कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी घोषित कर रखा है। पुराने मोहल्ले बहादुरगंज में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। यहां के लोग पानी के लिए बहुत परेशान हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी में पानी का ना आना और लोगों को पानी के लिए परेशान होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, जल संस्थान, नगर आयुक्त और मेयर लोगों की समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं बाल्टी लेकर दूर दूर से पानी लेकर आ रही हैं। जलसंस्थान में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इरशाद उल्लाह के साथ असद जिया, साइना,अरजुमन, नस्शो ,सकीना, तबस्सुम, चांद, चुनने, कलीम, अजीज, असलम, फुल, गनी, पीरु, बाबूलाल, अतिमा आदि ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें