prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
पीडीए ने बुधवार को करेली के बख्शी मोढ़ा के प्रधान मुबारक के दो घरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जमींदोज कर दिया। मुबारक ने बख्शी मोढ़ा में करोड़ों की कीमत के दो आलीशान घर बनवाए थे। एक में परिवार रहता था। दूसरे उसने किराये पर उठाया था।
पुलिस ने दोनों ही मकानों से लोगों को बाहर कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी। अतीक के करीबी मुबारक के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं। पिछले काफी समय से वह फरार चल रहा है। पीडीए करेली क्षेत्र में उसकी और संपत्तियों का पता लगा रही है। कार्रवाई के समय कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही। परिजनों तथा कुछ अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
अतीक के करीबी लोगों में शुमार बख्शी मोढ़ा के प्रधान मुबारक के खिलाफ कार्रवाई के बारे में सुबह तक किसी को भनक नहीं थी। फोर्स को करेली में इकट्ठा किया गया। इसके बाद पांच सौ वर्ग गज में बने उसके मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई। उस मकान में निचले हिस्से में किरायेदार थे। उन्हें बाहर निकाला गया।
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
उन्हें घर का सामान हटाने की इजाजत दी गई। इसके बाद कुछ घंटों में घर को ढहा कर जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद पीडीए टीम और पुलिस बख्शी मोढ़ा में ही उसके पैत्रिक घर पहुंची। यहां पर घर वालों को बाहर किया गया। कार्रवाई देखकर घर वाले पहले ही सामान निकालने लगे। घर का सामान बाहर निकालने के बाद टीम ने सबसे पहले बाउंड्री और गेट ढहाया। इसके बाद घर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम तक दोनों घरों को ढहा दिया गया था।
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
पीडीए के अधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार का अपराधियों के खिलाफ जो अभियान चल रहा है, उसी क्रम में मुबारक के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुबारक ने दूसरों की जमीन कब्जा कर बिना नक्शे के ही घर का निर्माण कराया था। एक मकान 800 वर्ग गज और दूसरा 500 वर्ग गज में बना था। करेली इलाके में बने इन दोनों मकानों की कीमत करोड़ों में है। मुबारक के बारे में पता चला है कि उसने कई जगह जमीन कब्जा कर मकान बनवाया है। तमाम ऐसे मकानों की जांच की जा रही है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
अतीक का साथ मिलते ही बन गया करोडों का मालिक
कुछ साल पहले तक मुबारक को कोई नहीं जानता था लेकिन पिछले प्रधानी के चुनाव से कुछ समय पहले अतीक ने मुबारक पर हाथ रख दिया। इसके बाद तो उसकी किस्मत ही पलट गई। वह क्षेत्र की कई बेशकीमती जमीनों का मालिक बन बैठा। इतना नहीं वह अतीक गैंग के लिए वसूली भी करने लगा। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते रहे और वह दिनों दिन अमीर होता रहा।
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
बख्शी मोढ़ा का पुराना प्रधान भी अतीक का करीबी था। वह कई बार प्रधान रहा लेकिन पिछले प्रधानी के चुनाव से पहले कोई बात हो गई और अतीक ने मुबारक के सिर पर हाथ रख दिया। उसे चुनाव लड़वाकर प्रधान बनवा दिया। इसके बाद तो अतीक के नाम पर मुबारक ने जमकर बवाल काटा। सबसे पहले उसने क्षेत्र की विवादित जमीनों को कब्जे में लेकर उसे बेचना शुरू किया और जमकर पैसा बनाया। फिर वह क्षेत्र में जितनी जमीनों की खरीद फरोख्त होती, उसमें अतीक गैंग के नाम पर पैसे वसूलने लगा। इन्हीं पैसों से उसने आलीशान दो घर बनाए। मुबारक के खिलाफ तकरीबन एक दर्जन मुकदमे चल रहे हैं। काफी समय से वह घर से फरार चल रहा है। पुलिस को कई मुकदमों में उसकी तलाश है।
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान का मकान का मकान धराशायी करता पीडीए का जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
मुबारक अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है। उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अतीक गैंग के कारण उसका क्षेत्र में काफी खौफ था। जमीन की खरीद फरोख्त में जमकर वसली करता था। डर के कारण तमाम मामलों में लोग पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराते थे। इसी का फायदा उठाकर बेहद कम समय में उसने करोड़ों रुपये बना लिए। पुलिस उसे काफी समय से खोज रही है।
-सत्येंद्र तिवारी, सीओ प्रथम