आरआरबी प्रशासन का कहना है कि अगर कोई अभ्यर्थी गमछा या रुमाल बांधकर एवं ऐसे मास्क जिससे चेहरे का अधिकांश हिस्सा ढका है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर दूसरा मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। दरअसल आरआरबी प्रशासन का आशंका है कि मास्क के अंदर अभ्यर्थी कोई डिवाइस आदि छिपाकर आ सकते हैं। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली का कहना है कि मिनिस्ट्रीयल के विभिन्न पदों की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हो रही है जो 18 दिसंबर तक चलेगी।
परीक्षा दो पॉलियो में होगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 90 मिनट पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा। परीक्षा प्रयागराज, कानपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मुरादाबाद, देहरादून एवं रुड़की में होगी। इन शहरों के 39 केंद्र में 15 हजार 541 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 11 दिसंबर से अभ्यर्थियों को संबंधित शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।