फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए में ऑनलाइन नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया ठप

विज्ञापन
PDA online map filing process stalled
विज्ञापन
पीडीए में ऑनलाइन नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया ठप, 200 बैरंग लौटे
विज्ञापन

प्रयागराज। पीडीए में ऑनलाइन नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया करीब दस दिन से ठप है। दस दिन में करीब 200 भवन स्वामी बैरंग लौट चुके हैं। नए नियम के तहत ड्राइंग दाखिल करने के प्री डीसीआर सिस्टम से भ्रम की स्थिति है। तमाम प्रयास के बाद भी साफ्टवेयर की गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी है। इस नई व्यवस्था से लोग परेशान हैं और पीडीए की आय प्रभावित हो रही है।
शासन के निर्देश के बाद पीडीए ने भी मैनुअल नक्शा दाखिल करने पर रोक लगा दी। बिना दौड़ भाग के नक्शा स्वीकृत कराने की ऑनलाइन प्रक्रिया साफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण बीते दस दिन से नक्शा स्वीकृति का काम बाधित है। इस प्रक्रिया के लिए सॉफ्टटैक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने साफ्टवेयर तैयार किया है। नक्शा दाखिल करने की दो श्रेणियों में किसी के तहत नक्शा दाखिल करना संभव नहीं हो रहा है। इससे पहले मैनुअल नक्शा दाखिल करने के लिए पीडीए में प्रतिदिन औसतन 20 भवन स्वामी पहुंचते थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया ठप होने की शिकायत पर कंपनी के लोगों को सूचना दी गई है। पता चला है कि प्री डीसीआर सिस्टम में खराबी से यह समस्या आई है। यही नहीं आर्कीटेक्ट और इंजीनियरों के बनाए नक्शे(ड्राइंग) सॉफ्टवेयर पर लोड नहीं हो पा रहे हैं। पीडीए के कर्मचारी ही नहीं अफसर भी नई व्यवस्था और नक्शा दाखिल करने के सॉफ्टवेयर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं।
सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों के बारे में संबंधित कंपनी को सूचित कर दिया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ खामियां दूर करने में जुटे हैं। दो से तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।- आलोक कुमार पांडेय, ओएसडी पीडीए
-
ऑनलाइन ड्राइंग जमा न होने पर इंजीनियरों ने किया मंथन
प्रयागराज। प्रोफेशनल इंजीनियर वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को पीडीए में ऑनलाइन नक्शा दाखिल न होने पर चिंता जताई। साथ ही प्री डीसीआर सिस्टम पर ड्राइंग अपलोड न होने की दिक्कतों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस संबंध में पीडीए सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। मांग की जाएगी कि सॉफ्टवेयर पर ड्राइंग अपलोड करने का प्रशिक्षण दिलाया जाए।
सिविल लाइंस के एक होटल में हुई सोसाइटी की बैठक में ऑनलाइन नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया का मुद्दा छाया रहा। सचिव बीरेंद्र सिंह ने पीडीए को व्यवस्था लागू करने से पहले इंजीनियरों और आर्कीटेक्टों को बुलाकर बिंदुवार प्रशिक्षण दिलाना चाहिए था। इस व्यवस्था के तहत नक्शा खर्च के साथ मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। भवन स्वामी परेशान घूम रहे हैं।
अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी के अनुमोदन में पर सचिव बीरेंद्र सिंह ने सर्वसम्मति से हुए निर्णयों से सदस्यों को अवगत कराया। बताया कि पीडीए अफसरों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। ज्ञापन देकर अनुरोध किया जाएगा कि ऑनलाइन नक्शा दाखिल करने का तरीका सोसाइटी के सदस्यों के साथ अन्य प्रोफेशनल लोगों को दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में इं. संजीव जौहरी, मनीष घोष, संजीव गुप्ता, ज्ञान अग्रहरि, एसके सिंह, अभय वैश्य, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में इंजीनियर, आर्कींटेक्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें