प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को नैनी के देवरख में 40 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। अभी छह माह पहले भी इसी स्थान पर पीडीए ने कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया था।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को नैनी के देवरख में 40 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। अभी छह माह पहले भी इसी स्थान पर पीडीए ने कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया था। गंगा के कछारी क्षेत्र में तेजी से अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
पीडीए जोन संख्या चार एक नैनी के जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे टीम जेसीबी व पुलिस बल के साथ पहुंचा। इस दौरान किरन शुक्ला पत्नी अनिल शुक्ला, अनिल शुक्ला पुत्र चंद्र भूषण शुक्ला, सुधीर सिंह, रत्नेश सिंह व अन्य द्वारा देवरख उपरहार अरैल में 40 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।
प्लांट खरीदने वालों द्वारा अपनी भूमि की चौहद्दी बनाई गई थी जिसे पीडीए ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। छह माह पहले भी इसी स्थान पर पीडीए द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था। इस दौरान जोनल अधिकारी के साथ क्षेत्रीय अवर अभियंता जेएम सिंह, रंग दुबे, कुंवर आनंद सिंह एवं प्रर्वतन दल की टीम मौजूद रही।