जाली नोटों के तस्करों ने बैंकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला कर्नलगंज में सामने आया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों की ओर से एसबीआई कचहरी रोड शाखा के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जाली नोटों के तस्करों ने बैंकों में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला कर्नलगंज में सामने आया है। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों की ओर से एसबीआई कचहरी रोड शाखा के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट प्रणीत पिंजर्ला, प्रबंधक दावा निर्गम अनुभाग, आरबीआई कानपुर की ओर से दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि आरबीआई में अन्य बैंकों की करेंसी चेस्ट शाखाओं से भेजी गई रकम में जाली नोट अधिक संख्या में पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में एसबीआई कचहरी रोड शाखा से भी जाली नोट मिले हैं। ऐसे में अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भी भेजा गया।इसमें बताया गया कि संबंधित बैंक शाखा किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैं, इसका निर्धारण बैंक की ओर से किया जाना कठिनाई भरा है।
ऐसे में संबंधित थाने को तहरीर प्रेषित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसबीआई कचहरी रोड शाखा से दो हजार व 500 का एक-एक जाली नोट आरबीआई को भेजे जाने का आरोप है। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।