फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस भर्ती: अभ्यर्थियाें संग आयोग की भी होगी परीक्षा, 17 मार्च से होना है पीसीएस प्री एक्जाम

Mon, 19 Feb 2024 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह भर्ती अभ्यर्थियों के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भी परीक्षा लेगी। जिस तरह आरओ/एआरओ भर्ती की पूर्व की परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, उसी तरह पूर्व में पीसीएस परीक्षा में भी पेपर लीक को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती-2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक विवाद के बाद अगली बड़ी भर्ती के लिए 17 मार्च को पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने जा रही है। यह भर्ती अभ्यर्थियों के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भी परीक्षा लेगी।

विज्ञापन


जिस तरह आरओ/एआरओ भर्ती की पूर्व की परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, उसी तरह पूर्व में पीसीएस परीक्षा में भी पेपर लीक को लेकर विवाद हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने पारदर्शिता के साथ परीक्षा का आयोजन बड़ी चुनौती होगी। इससे पूर्व आरओ/एआरओ भर्ती-2016 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और परीक्षा निरस्त कर दोबारा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

वहीं, पीसीएस-2015 में भी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और दोबारा कराई गई थी। वहीं, पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज में हिंदी की जगह निबंध का पेपर बांट दिया गया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और यह परीक्षा भी निरस्त किए जाने के बाद दोबारा कराई गई थी।

अब 17 मार्च 2024 को पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा होने जा रही है। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए साढ़े पांच लाख आवेदन आए हैं और यह परीक्षा प्रदेश के 54 जिलों में आयोजित की जानी है। आरओ/एआरओ भर्ती-2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक का विवाद सामने आने के बाद पीसीएस-2024 की भर्ती का सफल संचालन आयोग के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें